पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वैज्ञानिकों ने छात्रों को परमाणु ऊर्जा से संबंधित जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आणविक ऊर्जा से देश के चहुमुखी विकास में योगदान के मद्देनजर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य द्वारकाप्रसाद शर्मा ने की। वैज्ञानिकों ने बताया कि परमाणु ऊर्जा एक स्वच्छ ऊर्जा है जिससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलता। परमाणु ऊर्जा का उपयोग देश के विकास में बहुत महत्व रखता है साथ ही सुरक्षा में प्रमुख योगदान है। विद्यालय निदेशक श्रवण कुमार नेहरा, विभाग के अनेक वैज्ञानिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

खंडेला. छात्रों को परमाणु ऊर्जा की जानकारी देते वैज्ञानिक।
खबरें और भी हैं...