तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन का पैर टूटा
एनएच 52 सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे पर गाेरियां पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। स्कूटी पर दो भाई बहन सवार थे। घटना के बाद मौकेे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी दौरान सीकर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर की गाड़ी भी पास से गुजरी। उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत पुलिस को सूचना दी तथा युवक को हाईवे पुलिस की गाड़ी से सीकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद रानोली थानाधिकारी राजेश डूडी भी मौके पर पहुंचे। हादसे में स्कूटी पर सवार युवती के पैर में फ्रैक्चर हो गया। युवती को सीकर अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार रैवासा गांव निवासी अमित सैनी (28) अपनी बहिन पूजा के साथ स्कूटी लेकर सीकर से घर लौट रहा था। रास्ते में गोरियां में अरावली कॉलेज के पास निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो भी पलटी खा गई। दुर्घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई तथा पूजा का पैर फ्रैक्चर हो गया। पूजा को भी पुलिस की गाड़ी में सीकर रैफर किया। सीकर निजी अस्पताल में पूजा के पैर का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनो वाहनो को जब्त कर लिया है। हादसे की खबर के बाद गांव में सन्नाटा छा गया।
तीन साल पहले हुई थी अमित की शादी : अमित की शादी तीन साल पहले हुई थी। अमित के करीब डेढ़ साल का बेटा है। अमित रैवासा के निजी स्कूल में अध्यापक था। होली के दिन अमित ने अपने दोस्तो के साथ होली खेली। अमित की प|ी सीकर पासपोर्ट कार्यालय में जॉब करती है। ग्रामीणों ने बताया कि अमित सबसे मेलजोल
रखता था।
आखिरी सेल्फी : एक दिन पहले दोस्तों के साथ खेली थी होली
अमित सैनी ने अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए एक दिन पहले ही यह सेल्फी क्लिक की थी।