खाटूश्यामजी मेेले में सेवा देने वाले स्काउट गाइड, रोवर रेंजर को सम्मान से नवाजा
स्काउट व गाइड द्वारा खाटूश्यामजी के फाल्गुन मेले में सेवा िशविर आयोजित किया गया। स्काउट्स, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउट मास्टर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने 29 से 7 फरवरी तक मेले में अपनी सेवाएं दी। सेवा कार्य रींगस से लेकर खाटू एवं पलसाना से लेकर खाटू तक 50 किलोमीटर पर विभिन्न रास्तों पर सेवाएं प्रदान की। जिला सीकर क्षेत्र के स्थानीय संघ पलसाना, अजीतगढ़, थोई,दांता, रींगस,धोद, नीमकाथाना, पाटन, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, खण्डेला, श्रीमाधोपुर, शिवसिंहपुरा के अलावा अलवर, जयपुर, दौसा, झूंझुनूं, गंगानगर,हनुमानगढ़, झालावाड़, चूरू के रोवर्स व रेंजर्स ने भाग लिया। स्काउट्स ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं के खोई हुई 8 पायजेब, 14 मोबाइल, 10 हाथ घड़ी, पर्स, एटीएम, लाइसेंस, नकद राशि, थैले आदि जमा करवाए। मुख्य अतिथि जयपुर मंडल के प्रधान मुकेश गोयल ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि स्काउट्स के भामाशाह मनोज अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, भामाशाह जोगीरीम, अमन कुमार आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऋतु शर्मा, गिरधारी लाल डाबर, रामलाल चौधरी, बाबूलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।