पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालाजी मेले में कुश्ती सहित कई स्पर्धाएं हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रीतमपुरी वाले बालाजी का वार्षिक मेला शनिवार को भरा। मंदिर के पुजारी नरेश स्वामी ने बताया कि मेले में हजारों श्रद्धालु निशान लेकर आए। शुक्रवार को रात्रि जागरण ओम शिव पूर्णिमा और बजरंग सेवा समिति द्वारा मंदिर की सजावट तथा भवानी सिंह एंड पार्टी द्वारा जागरण किया गया। मेले में 11:30 बजे निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता को पारितोषिक दिया गया। दोपहर 12 बजे से कुश्ती दंगल हुआ। इसमें जयपुर, दिल्ली, अलवर, भरतपुर, हरियाणा, यूपी व मेवात इत्यादि क्षेत्रों से पहलवान आए। अंतिम कुश्ती 31 हजार रुपए की हुई। महिला पहलवानों का भी दंगल हुआ। शाम को छह बजे ऊंट व घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम जयपुर व हरियाणा के कलाकारों द्वारा पेश किया गया। रात्रि सात से नौ बजे तक छंद एवं धमाल प्रतियोगिता हुई। मेले में बाबा जीवनदास सेवा समिति, यादव समाज ढाणी अहिरान, बजरंग सेवा समिति प्रीतमपुरी, राजपूत समाज प्रीतमपुरी की ओर से निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश सोलेत ने बताया कि मेले की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत मेला कमेटी सहित कई संगठनों की होती है। ग्रामीणों का पूरा सहयोग होता है।

खबरें और भी हैं...