शहीद के परिजनों को सीकर परिवार दिल्ली ने दिया चार लाख का चेक
ग्राम तिहावली के शहीद रतनलाल की माता को सुनील बाना के सहयोग से समाज सेवी सीकर परिवार दिल्ली द्वारा चार
लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। गांव के सुनील बाना ने बताया कि रतनलाल दिल्ली पुलिस में थे। सीकर परिवार दिल्ली के संरक्षक एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में सीकर परिवार के नाम से वॉट्सएप गुप्र बना रखा है। उसमें दिल्ली में रहने वाले दिल्ली पुलिस, इंजीनियर, चिकित्सा, शिक्षा आदि विभिन्न सेवाओं के कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के लोग जुड़े हुए हंै। ये लोग दुर्घटना में मृत पुलिस परिजनों काे सहायता राशि प्रदान करते हैं। इस संगठन से जुड़े श्रवण बिजारणियां, रघुुवीर तेतरवाल, एडवोकेट सुभाष लोरा, विनोद ढाका, प्यारेलाल आदि सदस्यों ने शहीद रतनलाल के गांव जाकर उसकी माता संतरा, प|ी पूनत आदि को चार लाख रुपए का चेक सौंपा और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
फतेहपुर. तिहावली में शहीद के परिजनों को चेक सौंपतें हुए।