पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पलसाना में सिंदूरी माता का 17वां पाटोत्सव शुरू, गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के लढाणा रोड स्थित सिंदूरी माता मंदिर में 17वां पाटोत्सव शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। सरपंच रूपसिंह शेखावत ने शृंगार मार्केट से सिंदूरी माता के लिए निशान झांकी एवं शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रामलीला मैदान, लाल चौक होकर लढाणा रोड स्थित सिंदूरी माता मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में सजी माता के विभिन्न प्रकार के स्वरूपों की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी।

श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में निशान अर्पित कर मनौतियां मांगी। शनिवार सुबह माता के गर्भ गृह का विशेष शृंगार कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह शेखावत,
पवन सोनी, शिवकुमार शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, सुभाष चंद्र, जुगल किशोर शर्मा, सांवरमल शर्मा,
गजानंद शर्मा, मोहनलाल पारीक आदि मौजूद थे।

शीतलाष्टमी पर होंगे कार्यक्रम : पलसाना | कुमावतो के मोहल्ले में स्थित शीतलामाता मंदिर में रविवार रात शीतला सप्तमी के अवसर पर कुमावत सेवा समिति द्वारा अनेक आयोजन किए जाएंगे। रामचंद्र कुमावत ने बताया कि रविवार को जागरण होगा।

शीतलदास महाराज का चादरपोशी कार्यक्रम हुआ : चला | ठीकरिया शीतलदास बाबा धाम पर महंत रामस्वरूप दास के सानिध्य में पुजारी मोहनदास के जनेऊ धारण कार्यक्रम तथा भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ली। इस अवसर पर अनेक संत महात्मा पहुंचे जिनका ग्रामीणों ने सम्मान किया। बलदेवदास महाराज, कृष्ण दास, रामदास महाराज, रघुवीर सिंह काजला, सरपंच दीपचंद ढबास, पूर्व सरपंच रामजीलाल रोलानिया, बीरबल मिठारवाल लोग
मौजूद थे ।

परडोली बड़ी के भोमीश्वर धाम में 17 देवी-देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

पाटोदा | परडोली बड़ी गांव में भोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में 17 देवी-देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भक्त शिरोमणि नत्थू सिंह शेखावत ने बताया की शुक्रवार को भगवान श्रीराम, कुलदेवी जमवाय माता, जीण माता, बालकनाथ, मयूर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मंगल गीत गाए। राजेश राठी, दिलीप सिंह, भंवर सिंह पूर्व सरपंच, रामचंद्र नेहरा, गणेश सिंह उपस्थित थे।

चामुंडा माता मेले की तैयारियों को लेकर बैठक : डाबला | चामुंडा माता मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में मेला कमेटी की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। मेला कमेटी सचिव देवीचंद स्वामी ने बताया कि कि चामुंडा माता का मेला 26 को भरेगा। इससे पूर्व 25 मार्च को जागरण होगा। मेला कमेटी अध्यक्ष फूलचंद खटाणा, कोषाध्यक्ष देवीसिंह, रामकुंवारसिंह, बनवारी स्वामी, रघुवीर सिंह, मदनसिंह आदि मौजूद थे।

डाबला.मेला कमेटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व गांव के लोग।

धर्म समाज

पाटोदा. भोमेश्वर महाराज मंदिर में पूजा करते हुए।

पलसाना . कस्बे में सिंदूरी माता मंदिर के 17वें पाटोत्सव पर निकाली गई निशान शोभायात्रा व सजाई गई देवियों की झांकी।
खबरें और भी हैं...