पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वक्ताओं ने होली स्नेह मिलन में शिक्षा व समाज सेवा पर दिया बल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बावड़ी | लाडपुर गांव स्थित बालाजी धाम में गांव के बुजुर्गों व युवाओं के द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। एनएसयूआई छात्रनेता सुभाष मावलिया ने बताया कि होली स्नेह मिलन में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। समारोह में बुजुर्गों ने युवाओं को एकजुट होकर समाज सेवा करने का संदेश दिया तथा शिक्षा को लेकर युवाओं को प्रेरित किया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण वर्मा, झाबरमल मावलिया, महेंद्र शर्मा, अजय, राकेश, सुनील, मुकेश शर्मा, मगंलचन्द मावलिया, रामपाल, मुरलीधर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

लोसल | डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व जन चेतना संगठन द्वारा गुरुवार को श्री हनुमान धर्मशाला में होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष महेश डांगी, उपाध्यक्ष बलवीर जाटोलिया, पुखराज, शिव भगवान सोनी, जोधराज रैगर, मुकेश आदि ने आपस में भाईचारा कायम रखने एवं साथ चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीताराम वर्मा, जोधराज रैगर, सूरजमल, जाटोलिया, मदनलाल व स्वार्थमल आिद मौजूद थे।

युवा गौड़ ब्राह्मण संगठन का स्नेह मिलन रविवार को : फतेहपुर | कस्बे के युवा गौड़ ब्राह्मण संगठन द्वारा गौड़ ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को गौड़ ब्राह्मण भवन में मनाया जाएगा। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, समाज को संगठित करने आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।
खबरें और भी हैं...