पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसटीएफ जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात ज्योतिबा नगर तन चला निवासी एसटीएफ जवान रामाराम स्वामी ने गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रामाराम पोटाली कैंप में आरक्षक पद पर तैनात थे। रामाराम तड़के बैरक से बाहर निकले और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान भी बैरक से बाहर आये तो रामाराम का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। गले में गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में दतेवाड़ा एसपी ने घटना की पुष्टि की। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इधर, एसटीएफ के उच्च अधिकारियों ने सुबह जवान के परिजनों को फोन कर सूचना दी। शव शुक्रवार शाम तक पैतृक गांव लाया जाएगा।

होली पर आने वाले थे रामाराम, छुट्टी नहीं मिली : रामाराम एक महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। होली पर आने की कहकर गए थे। लेकिन छुट्टी नहीं मिली। रामाराम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों भाई भी सेना में हैं। जवान की प|ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...