पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंधेरे में पीछे से अाकर गला दबाया अाैर छात्र का पर्स व मोबाइल ले गए बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाई के पास परीक्षा देने अाए छात्र का दाे युवकों ने पकड़ा और पर्स में रखे पांच हजार रुपए, मोबाइल व घड़ी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात दाे युवकाें के खिलाफ चाेरी व लूट का मामला दर्ज कराया है। चूरू जिले के गांव खाेड़ा निवासी धर्मेंद्र बुरड़क ने बताया कि बीए की परीक्षा देने के लिए वह अांनद नगर में रहने वाले अपने भाई के पास जा रहा था। नवलगढ़ पुलिया के नीचे रात काे 10 बजे अंधेरे में पीछे से दाे युवक अाए अाैर घेरकर उसका गला दबाने लगे। इनमें से एक ने उसकी गर्दन दबाेच ली अाैर दूसरे ने पीछे की जेब में रखा पर्स निकाल लिया। इसके बाद उसके हाथ की घड़ी अाैर दाे माेबाइल छीन कर पार हाे गए। उसने उद्योग नगर थाने में उसके साथ लूटपाट व चाेरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसकी जांच एएसअाई प्रभू सिंह काे साैंपी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिया के नीचे एक युवक के साथ मारपीट अाैर उसका पर्स छीनकर कुछ युवक फरार गए थे।

धर्मेंद्र बुरड़क।
खबरें और भी हैं...