97 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन
नीमकाथाना | जीवन रेखा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में रविवार को 97 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी एवं बाजू की हड्डी का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल निदेशक डॉ. ममता और डॉ. एस कुमार ने बताया कि दयाल का नांगल निवासी 97 वर्षीय बंशीधर यादव को यहां भर्ती करवाया गया था। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. गौरीशंकर द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी करने वाली टीम में ऑपरेशन सहायक सत्यवीर सैनी, रमेश आर्य, अशोक सैनी, प्रवीणसिंह, दिनेश चौधरी, केएल मीना आदि शामिल थे।