पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोसल व फतेहपुर में राजकीय कॉलेज की घोषणा पर समर्थकों ने की आतिशबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहपुर विधायक हाकम अली बोले- जल्द शुरू कराएंगे राजकीय कॉलेज

कस्बे में राजकीय महाविद्यालय खोलने की धोषणा पर लोंगों ने पटाखे छुड़ाकर एवं मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक हाकम अली ने बताया कि जिले के सबसे बड़ा उपखंड होनेे के बाद भी यहां राजकीय महाविद्यालय नहीं होने से गरीब विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता था। विधायक ने बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में जनता से वादा किया था कि वे शीध्र ही कस्बे में राजकीय महाविधालय खुलवाएंगे। मुख्यमंत्री के धोषणा के बाद कस्बे में सब्जी मंडी के पास विपिन भोजक, पार्षद गणेश चमड़िया, पार्षद सुरेश चिराणिया, सुभाष जालेन्द्रा, सुरेश टिडा ने पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

लोसल | धोद विधायक परसराम मोरदिया के अनुरोध पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोसल में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। बजट से पूर्व विधायक मोरदिया ने सरकार को लोसल में सरकारी महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा था। धोद के लिए यह एक ऐतिहासिक घोषणा है। इस मौके पर लोसल मुख्य बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अनेक लोगों ने जश्न मनाया। पालिकाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल नागौरी, सत्यनारायण रोलन, अब्दुल नागौरी, सत्तार बंटी खेतान, जमील तेली, सरीफ कुरैसी, मनोज सैनी आिद मौजूद थे।

एथलेटिक्स ट्रैक का िनर्माण कार्य शुरू हाेने पर युवाअाें ने िमठाई खिलाकर मनाया जश्न

लोसल

फतेहपुर

लक्ष्मणगढ़ | बठाेठ गांव में स्वीकृत 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक का िनर्माण कार्य शुक्रवार काे शुरू हो गया। ग्रामवासियाें एवं युवाअाें ने िमठाई बांटकर खुशी मनाई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं कांग्रेस सेवादल के िजलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटड़ ने बताया िक सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले बठाेठ एवं अास-पास गावाें के युवाअाें की लम्बे समय से तैयारी के लिए एथलेटिक्स ट्रैक िनर्माण की मांग पर िशक्षा राज्यमंत्री गाेविंद िसंह डाेटासरा ने 400 मीटर ट्रैक िनर्माण कार्य शुक्रवार काे शुरू करवा दिया। उप सरपंच घीसराम खीचड़, सोसाइटी अध्यक्ष जगन सिंह ढाका,ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष राध्येश्याम पारीक, जेईएन श्योजीराम, रामवतार पारीक, सोसाइटी अध्यक्ष जगन सिंह ढाका, ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष राध्येश्याम पारीक आिद माैज्ूद थे।
खबरें और भी हैं...