कांशीराम जयंती पर गांवड़ी में संगोष्ठी कल
सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की 86वीं जयंती पर गांवड़ी के मंडी मोहल्ले में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। डॉ. अंबेडकर मिशन एवं बुद्ध धम्म प्रचार समिति एवं अंबेडकर सेवा संघ गावंडी की ओर से आयोजित संगोष्ठी रविवार 12 बजे शुरू होगी। जो शाम चार बजे संपन्न होगा। आयोजन समिति के मुताबिक संगोष्ठी में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।