सड़क हादसे में शिक्षक पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
चला | कांवट मार्ग पर ठीकरिया बालाजी के समीप बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई व बेटा घायल हो गया। शिक्षक वेणी श्याम कांवट लोहरवाड़ा निवासी बेटे आशुतोष को चला सीकर जाने के लिए बस में बैठाने आ रहा था। सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वेणी श्याम की मौत हो गई, बेटा आशुतोष घायल हो गया। बेटे को जयपुर रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।