- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Sikar News Rajasthan News The City Council Removed Encroachment And Took Possession Of Four Bighas Of Land Amid Protests
नगर परिषद ने विरोध के बीच अतिक्रमण हटाकर चार बीघा जमीन पर कब्जा लिया
नगर परिषद की टीम ने पुलिस जाब्ते के साथ एक्सीलेंस कॉलेज के सामने सड़क के दूसरी अाेर अतिक्रमण हटाकर करीब चार बीघा जमीन पर कब्जा लिया। मंदिर तोड़ने और फसल पर जेसीबी चलाने के दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। चार बीघा जमीन पर फसल को भी तहस नहस कर दिया। इधर, बिहारीनाथ शिक्षक अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष विक्रमनाथ ने नगर परिषद की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा, कोर्ट स्टे के बावजूद परिषद द्वारा जमीन पर निर्माण तोड़ दिया। टीम शुक्रवार को आरएसी व पुलिस जाब्ते के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंची। टीम ने जेसीबी चलाकर निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। फसल पर भी जेसीबी चला दी। इस दौरान लोग फसल उखाड़ ले जाते रहे। नगर परिषद आयुक्त श्रवणकुमार विश्नोई का कहना है कि अतिक्रमियों को नोटिस और कब्जा छोड़ने की चेतावनी के बावजूद जमीन खाली नहीं की। इस पर पुलिस जाब्ते के साथ कार्रवाई की गई। इधर, बिहारी नाथ शिक्षण अनुसंधान संस्थान अध्यक्ष का दावा है कि जमीन से बेदखल किए जाने पर कोर्ट स्टे है। नगर परिषद ने विधिक प्रक्रिया अपनाए बिना जमीन से बेदखल करने की कार्रवाई की। परिषद की कार्रवाई के खिलाफ विरोध और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सीकर. एक्सीलेंस स्कूल के सामने अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन।