- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Sikar News Rajasthan News The Council Was Given The Responsibility Of Handling The Essence Of The Tricolor Hundred Feet High
परिषद को दी सौ फीट ऊंचे तिरंगे की सार संभाल की जिम्मेदारी
भारतीय रेल की ओर से भारत विकास परिषद सीकर शाखा काे रेलवे स्टेशन पर लगे सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे व आसपास के क्षेत्र की देखरेख सौंदर्यीकरण सार संभाल की जिम्मेदारी दी गई है। स्टेशन पर औपचारिक समारोह में प्रकल्प प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने स्टेशन अधीक्षक रविकांत चोहला एवं आरपीएफ के अधिकारियों के साथ परिषद की ओर से लोकार्पण किया। परिषद के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि गमले- पौधे लगाकर क्षेत्र का सौंदर्य करण करवाया है। सचिव कमल किशोर बंसल ने बताया कि भविष्य में भी रेलवे के साथ ध्वज क्षेत्र को विकसित होगा। वित्त सचिव सुदीप गोयल ने बताया कि इस अवसर पर परिषद के सदस्य सुभाष मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, सुधीर गर्ग, अरविंद गुप्ता, राजेंद्र पारीक कमल अग्रवाल, संदीप सोनी ,शिव प्रसाद सोनी, सहित कई लोग शामिल थे।