पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News The Family Said The Police39s Argument In The House Of A Man Killed In A Fight In The House Life Lost In A Dispute Over Alcohol

परिजन बोले : घर में घुसकर मारपीट में युवक की मौत पुलिस का तर्क : शराब को लेकर विवाद में गई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब काे लेकर हुई मारपीट में 28 वर्षीय रणजीत सिंह की माैत हाे गई। मृतक के परिजनाें ने मारपीट करने वालाें के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चार जनाें काे पकड़ा अाैर उनसे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। अजीतगढ़ थाना प्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे रणजीत सिंह पास ही स्थित शराब ठेके पर शराब लेने गया था। लेकिन, सेल्समैन ने शराब के लिए मना कर दिया ताे इनके बीच विवाद हो गया था। इस पर आसपास के लोगों ने दाेनाें से समझाइश कर एक बारगी ताे विवाद को शांत कर रणजीत सिंह को घर भेज दिया। इसके बाद शाम 4 बजे रणजीत सिंह एक इनोवा गाड़ी में 8-10 लड़कों के साथ ठेके पर आया अाैर गाली गलौज करने लगा। इधर, सेल्समैन ने डर के कारण ठेके का दरवाजा बंद कर लिया अाैर फोन कर अपने परिचितों को माैके पर बुला लिया। दाेनाें पक्षाें के बीच झगड़ा हुअा अाैर ग्राम जुगलपुरा की ढाणी कुंडली निवासी रणजीत सिंह काे पकड़ लिया गया। मारपीट में उसके सिर व छाती पर गंभीर चोट लगने पर उसकाे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकाें ने उसकाे मृत घाेषित कर िदया।

रणजीतसिंह ट्रक चलाता था: पुलिस के अनुसार जुगलपुरा की ढाणी कुंडली निवासी साधु सिंह ने अजीतगढ़ थाने में रिपाेर्ट दी है। अाराेप है कि दाताराम सिंह सहित अन्य चार जने मंगलवार को घर में घुसकर कुल्हाड़ी, सरियों से उसके पुत्र रणजीत सिंह के साथ मारपीट की। इन्होंने उसकी प|ी अाैर छोटे बेटे साथ भी कुल्हाड़ी व सरियों से मारपीट का प्रयास किया। लेकिन, वे लाेग जान बचाकर वहां से भाग गए थे। वरना हमलावर उनकी भी जान ले लेते। पुलिस ने मृतक रणजीत का बुधवार काे पाेस्टमार्टम कर शव परिजनाें के हवाले कर िदया। साधु सिंह की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रणजीत सिंह ट्रक चलाने का काम करता था। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसके एक 2 साल की बच्ची है। छोटा भाई दोनों दिव्यांग है। दो बड़ी बहनाें की शादी हो चुकी है। घर में रणजीत अकेला कमाने वाला था।

खबरें और भी हैं...