- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Neem Ka Thana News Rajasthan News The Kidnapping Of A Soldier39s Old Father In Suspicion Of Mobile Charii Broken Hip In The Fight
मोबाइल चाेरी के शक में सिपाही के वृद्ध पिता का अपहरण, मारपीट में टूटी कूल्हे की हड्डी
खाटूश्यामजी मेले में आगवाड़ी के पास लगे भंडारे में हुए पांच मोबाइल चोरी के शक में जीप में सवार होकर आए पांच युवकों ने एक वृद्ध मदनलाल मीणा का अपहरण कर लिया। उसे दो किमी दूर खंडहर में ले जाकर डंडों से बेहरमी से पीटा। वृद्ध चीखता रहा। अपने सिपाही बेटे की कसम खाकर मोबाइल चोरी से इनकार करता रहा, लेकिन युवकों ने उसकी नहीं सुनी। उसे डंडों से पीटते रहे। उसे जमीन पर पटका और मारते रहे। बाद में अधमरी हालात में नीमकाथाना बाईपास पर डाल गए। घटना चार मार्च की। पांच मार्च को वीडियो वायरल होने पर बेटे ने आठ मार्च को मुकदमा दर्ज कराया। बेटा कानाराम राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है और अभी
दिल्ली में तैनात है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है और एक टीम हरियाणा भेजी है।
पुलिस उपअधीक्षक बनवारी लाल धायल ने बताया कि खाटू मेले में गुड़गांव (हरियाणा) के हरिकृष्णा कमेटी द्वारा भगेगा के पास भंडारा लगाया जाता है। भंडारे में कैटरिंग का काम करने वालों के पांच मोबाइल चोरी हुए। आस-पास पूछताछ में भोपा परिवार का एक लड़का पकड़ा गया। वह पीड़ित मदनलाल को कबाड़ी का सामान बेचता था। मोबाइल चोरी के संदेह में कमांडर जीप में सवार होकर आए पांच युवकों ने मदनलाल का अपहरण कर लिया। मारपीट में पीड़ित मदनलाल के
पैर व कूल्हे की हड्डी टूट गई। पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल कराया है।
बच्चे के सामने ही वृद्ध को पीटते रहे आरोपी, गालियां देते रहे और वह चीखता रहा
हैरानी यह है कि आरोपी बच्चे को भी खंडहर में ले गए और बच्चे के सामने ही वृद्ध की डंडों से पिटाई करते रहे। 55 सैकंड के वीडियो में एक युवक बच्चे के बाल भी खींच रहे और वृद्ध काे कह रहा है कि यह बच्चा कह रहा है कि मोबाइल तुम्हें दिए। वृद्ध मोबाइल होने से साफ इनकार करता रहा।
पिटाई करने वाले दो युवक नीमकाथाना के ही, पुलिस ने तलाश शुरू की : वीडियो में दो युवक पिटाई करते दिख रहे। जबकि कई अन्य युवक भी शामिल हैं। जीप ड्राइवर दिलीप व अनिल यादव नीमकाथाना के ही है और पुलिस को इससे आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है।
नीमकाथाना। वृद्ध को खंडहर में डंडों से पीटते आरोपी युवक।
घायल वृद्ध।