बदमाशों ने कार के शीशे तोड़े व्यापारी को पीटा, 4 लाख रु. लूटे
कृषि मंडी के व्यापारी से साथ मारपीट कर बदमाश चार लाख रुपए लूटकर ले गए। व्यापारी हरिकिशन ने बताया कि वह शुक्रवार रात साढ़े नाै बजे वह दुकान बंद कर तीन भाइयों अशाेक, देवेंद्र व राजेश के साथ कार में जा रहा था। पुलिस लाइन के पास पहुंची ताे स्कूटी पर सवार दाे युवकाें ने साइड काे लेकर गाली गलाैच की। फतेहपुर राेड के पास पहुंचे ताे स्कूटी वालाें ने कार के पीछे पत्थर फेंके अाैर भाग गए। सबलपुरा पावर हाउस के पास तीन गाड़ी वालाें में उसकी कार को घेरकर रोक लिया। पीछे वाली गाड़ी से 10-12 जने उतरे व उसकी कार पर लाठी व सरियाें से हमला कर दिया। शीशे तोड़ दिए। हमलावर उसकी साेने की चेन अाैर चार लाख रुपए छीन ले गए। पुलिस फुटेज के आधार पर पड़ताल कर रही है।
सबलपुरा चौकी से 500 मीटर दूर वारदात को अंजाम दिया : वारदात सबलपुरा पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर हुई। हरिकिशन का कहना है कि लूट के बाद तीनाें गाड़ी अलग-अलग दिशा में फरार हाे गई। इधर, व्यापारी शनिवार काे व्यापारी काेतवाली पहुंचे अाैर हमलावराें काे पकड़ने की मांग रखी। प्याज व्यापार संघ के अध्यक्ष नेमीचंद दुजाेद के अनुसार व्यापारी हरिकिशन के साथ मारपीट व लूट करने वालाें काे जल्द पकड़ा नहीं गया ताे अांदाेलन किया जाएगा।
दाे संदिग्धाें काे पकड़ा : सीअाे ग्रामीण राजेश अार्य ने बताया कि दाे संदिग्धाें काे पकड़ा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
व्यापारी की गाड़ी के शीशे तोड़े।
पीड़ित व्यापारी।