पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थानाधिकारी व सरपंच ने रक्तदान कर शिविर का शुभारम्भ किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्री वीर तेजाजी सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सरपंच रामप्रकाश सैनी व थानाधिकारी संगीता मीणा ने रक्तदान कर किया।

तेजाजी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कल्याणपुरा सरपंच पवन कुमार साईं, लोहरवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि ग्यारसी लाल मीणा, समिति के अध्यक्ष पूरणमल जाट सहित अनेक लोगों ने ब्लड डोनेट करके उत्साह दिखाया। अस्पताल के अधिकारी प्रभारी डॉ. कानाराम सैनी, डॉ. अरुण शर्मा, मेल नर्स प्रथम महेश यादव, एनम सुमित्रा देवी, मेल नर्स सैकंड झाबरमल सैनी, नरपत सिंह, व्याख्याता महावीर कुमावत, सहित समिति के सदस्य नरेश कुमावत, रवि कुमार यादव, रामसाहय लील, विक्रम लील, जितेंद्र सिसोदिया, खेमराज मील, विक्रम लील, सुरेंद्र लील, सहित सभी सदस्यों ने सहयोग किया। प्रभारी अधिकारी डॉ. कानाराम सैनी ने बताया कि साल में एक बार स्वस्थ आदमी को ब्लड डोनेट करना चाहिए।

एनआरसी के समर्थन में रक्तदान शिविर कल

सीकर | भारतीय जनता पार्टी मंडल जीणमाताजी की ओर से रविवार को जीणमाताजी स्थित कोलकत्ता धर्मशाला में सीएए एवं एनआरसी के समर्थन में रक्तदान शिविर का आयोजन हाेगा। कार्यकर्ता अनिल मारोठिया ने बताया शिविर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलेगा।

थोई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान करते हुए व मौजूद अतिथि।
खबरें और भी हैं...