पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, नहीं हो पाई पहचान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीमाधोपुर | कस्बे के पृथ्वीपुरा अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात को एक ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की जेब से सीएचसी के डॉक्टर की पर्ची मिली है, जिसमें पेट में गैस व पेट दर्द की दवा लिखी हुई है। पर्ची पर भी मृतक का नाम व दिनांक नहीं लिखा होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव मोर्चरी में रखवाया है।
खबरें और भी हैं...