- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Khachriyawas News Rajasthan News The Truck Which Came Down To Rescue The Broken Road Pits Was Evacuated After Three Days
टूटी सड़क के गड्ढ़े को बचाने में नीचे उतरा ट्रक तीन दिन बाद निकाला गया
खाचरियावास से सीकर जाने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। बरसों बीत जाने के बाद भी ये सड़क अब तक दुरुस्त नहीं की गई। आलम ये है कि सड़क पर कई जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिनसे बचने के प्रयास में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी का नजारा शनिवार व रविवार को भी देखने को मिला। सुंदारिया बस स्टैंड से आगे सड़क पर बने गड्ढे को बचाकर निकलने के प्रयास में लोहे के टोर व सरियों से भरा ट्रक साइड से निकलने लगा तो साइड में बना गड्ढा ट्रक व चालक दोनों के लिए परेशानी का सबब बन गया। आलम ये रहा कि ट्रक पलटा नहीं, बल्कि पीछे का एक टायर टूट गया व ट्रक थोड़ा सा झुक गया। ड्राइवर व खलासी दोनों ने कूदकर जान बचाई। ट्रक ड्राइवर व ट्रक मालिक को इसका खामियाजा यूं उठाना पड़ा कि लगातार तीन दिन तक ट्रक को गड्ढे से निकालने के लिए कई जतन करने पड़े। ट्रक में लदा माल दूसरे वाहन में लोड कर ट्रक को खाली किया गया। उसके बाद जेसीबी मंगवा कर ट्रक को गड्ढे से निकाला गया। लोगों का कहना है कि लगभग एक दशक से यह सड़क व इस पर बने हुए ये गड्ढे कई लोगों की जिंदगियां लील चुके हैं। इन्हें अतिशीघ्र ठीक करवाएं।
खाचरियावास. टूटी सड़क के कारण नीचे उतरा ट्रक।