पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Khandela News Rajasthan News The Wages Of The Brick Kiln Workers Have Not Increased For Six Years Increasing Financial Crisis

छह साल से नहीं बढ़ी ईंट भट्‌ठा श्रमिकों की मजदूरी, बढ़ती जा रही आर्थिक तंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईंट भट्‌ठा मजदूर संगठन इंटक की शुक्रवार को गोकुल का बास में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंटक जगदीशराज माली ने की। माली ने कहा मजदूरों की दशा व आर्थिक स्थिति के मद्देनजर मजदूरों की मजदूरी बढ़ाई जाए, जिससे इस महंगाई में मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण सही से कर सकें। उन्होंने राज्य सरकार से मिलकर मजदूरी बढ़ाने में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

जिलाध्यक्ष रणवीर लाखनी ने बताया कि 2010 में डेढ़ सौ रुपए प्रति हजार ईंटों की मजदूरी थी उसको बढ़ाकर 2014 में 485 रुपए प्रति हजार कर दी गई थी। 2014 के बाद 6 वर्षों में ईंट भट्‌ठा मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ाई गई। इससे मजदूरों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मजदूर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रिक्षपाल गोठवाल ने बताया कि श्रम विभाग सीकर से मिली अगली पेशी तक सभी मजदूरों से कार्य करते हुए भट्ठा मालिक समझौता कर लें ताकि मजदूरों व भट्‌ठा मालिकों का कार्य चलता रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भट्‌ठा यूनियन प्रहलाद पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक रामगोपाल व चतुर्थीलाल ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में पप्पूराम गुरावा, दिवेश कोटडी, राजेंद्र परसोया आिद
उपस्थित थे।

खंडेला. मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते वक्ता।

खंडेला बैठक में मौजूद मजदूर।
खबरें और भी हैं...