पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जायरीनों ने अजमेर दरगाह पर चढ़ाई चादर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गनेड़ी गांव से जायरीनों का एक दल शुक्रवार को अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचा। मुस्लिम विकास समिति की ओर से दरगाह पर चादर पेश की गई। समाज की खुशहाली की दुआ के लिए समिति के अध्यक्ष आमीन खान के नेतृत्व में पन्द्रह अकीदतमंदों ने ख्वाजा के यहां मत्था टेका। दरगाह के खादिम साहबजादा सैय्यद मोहम्मद जाहिद चिश्ती ने आस्ताने शरीफ की जियारत करवाई और मुराद की दुआएं व दस्तरबंदी करवाई। जायरीन दल ने गनेड़ी की ओर से भेजी गई चादर को मजार शरीफ पर पेश किया। इस अवसर पर मुकारब खां, खाजू खां, महबूब खां, अलादीन खां, अहमद खां, अख्तर खां, हसन खां, उस्मान खां, हमीद खां, महमूद खां, सलीम खां, लियाकत खां, मुकारब खां, इमरान खां व एजाज खां ने चादर पेश की।

खबरें और भी हैं...