पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News There Will Be 21 Shekhawati Celebrations Sports Competitions And Cultural Events In Laxmangarh

लक्ष्मणगढ़ में 21 से शेखावाटी उत्सव, खेल प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मणगढ़ में 21 मार्च को होने वाले शेखावाटी उत्सव की तैयारियों को लेकर एडीएम जयप्रकाश ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग ली। एडीएम ने कहा, लक्ष्मणगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित हाेने वाले पारंपरिक खेलकूद, कबड्डी, रस्साकसी, मटका दौड, तीन टांग दौड़, ऊँट नृत्य, घूमर, गींदड़ नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 19 मार्च तक लक्ष्मणगढ़ विकास अधिकारी काे मोबाइल नम्बर 9928783666 पर पंजीयन करवा सकेंगे। नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ में शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत करवाने तथा हैरिटेज वॉक रूट की मरम्मत व उत्सव के दौरान सम्पूर्ण शहर की साफ-सफाई, मुख्य कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान की साफ-सफाई सहित बिजली-पानी की व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक पर्यटन अधिकारी आनन्द भारद्वाज ने बताया कि 21 मार्च को सुबह 7 बजे हैरिटेज-वॉक मुरली मनोहर मन्दिर(डाकनियामंदिर) पक्की प्याऊ से रवाना हाेकर कबुतरिया कुआँ, चौपड़, घण्टाघर, जैन मन्दिर, चुड़ीवाला कुआँ होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद खेलकूद, कब्बड्डी, रस्साकसी, मटका दौड़, तीन टांग दौड़, ऊँट नृत्य एवं स्कूली बच्चों द्वारा घूमर नृत्य, गींदड़ नृत्य कार्यक्रम हाेंगे। शाम काे 6.30 से रात 8.30 बजे तक रामलीला मैदान में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा भवई, चंगढंप मांगणियार, कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

खबरें और भी हैं...