- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Ringus News Rajasthan News Three Dead Along With Young Woman In 3 Road Accidents In Reangas Area Two Injured In Bus Collision In Neemkathana
रींगस क्षेत्र में हुए 3 सड़क हादसों में युवती सहित तीन की मौत, नीमकाथाना में बस की टक्कर से दो घायल
पुलिस थाना क्षेत्र के भिंडा स्टैंड, भोपतपुरा व छीलावाली स्टैंड के पास हुए तीन सड़क हादसों मंें एक युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में युवती सहित दो की पहचान होने पर गुरुवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाया गया। एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं होने पर शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस थाने के ड्यूटी ऑफिसर महावीर सिंह ने बताया कि नाथूसर निवासी अर्चना कंवर पुत्री सुरेंद्र सिंह शेखावत वेदांता महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा घर से हनुमान सोनी की बाइक पर बैठकर रींगस परीक्षा देने के लिए आ रही थी। श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित भिंडा स्टैंड के पास बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर सड़क के किनारे खड़ी थी। इस दौरान रींगस से श्रीमाधोपुर की ओर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो कार ने अर्चना कंवर के टक्कर मार दी। जिसे घायल अवस्था में जेडी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई गई। अर्चना कंवर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है, जो वेदांता महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत थी। ओर उसका परीक्षा सेंटर टैगोर महाविद्यालय में था। अर्चना के दो छोटे भाई रतन सिंह व मोंटू सिंह है, दोनों पढ़ाई करते हैं। तथा पिता सुरेंद्र सिंह खेती का कार्य करता है।

दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 स्थित भोपतपुरा ग्राम के पास बुधवार देर रात को हुआ। इसमे भोपतपुरा निवासी रणजीत सिंह 33 पुत्र नाहरसिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया। तीसरा सड़क हादसा श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग स्थित छीलावाली स्टैंड के पास हुआ। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सबजेल के पास बस-बाइक भिड़ंत, दो युवक घा यल, एक को किया रैफर
नीमकाथाना | छावनी में सबजेल के पास गुरुवार दोपहर बस-बाइक की आमने-सामने हुई भिंडत में दो युवक घायल हो गए। एक की स्थिति गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक मंढोली निवासी सुनिल पुत्र पूरणमल वर्मा व सिकंदर अनवर खान छावनी में बाइक से कहीं गए थे। लौटते वक्त बाइक से तेजी से मुख्य रोड पर आ गए। इस दौरान सामने से आ रही निजी बस की चपेट में आ गए। भिंडत के बाद बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर तड़फते रहे। इधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुनील को जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नीमकाथाना. सबजेल के पास हुई दुर्घटना में रोड पर पड़े घायल व एकत्र लोग तथा बस के नीचे फंसी बाइक।
मृतका अर्चना