पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News Today There Is No Obstruction Of Bhadra Auspicious Time Of Holika Dahan From 645 To 730 Pm

आज भद्रा की बाधा नहीं, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:45 से 7:30 बजे तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार भद्रा होलिका दहन में बाधक नहीं बनेगी, बल्कि दहन के वक्त कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। पं अश्वनी मिश्रा के अनुसार 9 मार्च को भद्रा योग दोपहर 1:12 बजे तक ही रहेगा। प्रदोष काल में दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:45 से 7:30 तक रहेगा। होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शाम के समय भद्रा रहित समय में किया जाना ही उत्तम है। भद्रा का स्वभाव उग्र होने के कारण इसमें होलिका दहन वर्जित है। इस दिन पूर्णिमा सूर्योदय से रात 11:17 तक रहेगी। इसके बाद 10 मार्च को होली खेलेंगे। सांस्कृतिक मंडल की ओर से होली खेड़ा में राजकीय होली का दहन होगा। मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया ने बताया कि रघुनाथ मंदिर से पूजन दल प्रारंभ होगा, जाे विभिन्न मार्गों से होते हुए होली खेड़ा पहुंचेगा। शाम 6:20 पर राजकीय होली का दहन होगा।

खबरें और भी हैं...