- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Neem Ka Thana News Rajasthan News Two Arrested For Assaulting Elderly Suspect On Mobile Theft Victim39s Health Deteriorated
माेबाइल चोरी के शक में बुजुर्ग से मारपीट में दो गिरफ्तार, पीड़ित की तबीयत बिगड़ी
मोबाइल चोरी के संदेह में वृद्ध का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के गुड़गांव में आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में पांच आरोपियों को चिन्हित किया गया है। जिस मोबाइल से वीडियो वायरल किया गया, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। सीओ बनवारीलाल धायल ने कहा कि भंडारे में कैटरिंग का काम करने वाले संदीप मीणा का मोबाइल चोरी हुआ था। आरोपियों को जीप से पीड़ित मदनलाल के घर लाया था। मारपीट का वीडियो संदीप यादव ने अपने मोबाइल से वायरल किया था। उसका मोबाइल जब्त कर गिरफ्तार किया है। पुलिस संदीप व संदीप मीणा को सीकर न्यायालय में पेश करेगी। कोतवाल करणी सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। दूसरी ओर पीड़ित मदनलाल की तबीयत शनिवार को फिर बिगड़ गई। उसे जयपुर एसएमएस में भर्ती कराया गया है।
मीणा समाज के लोगों ने वृद्ध के साथ मारपीट को लेकर की निंदा
चला | गोविंदपुरा कस्बे में मीणा समाज के लोगों ने वृद्ध मदनलाल मीणा से मारपीट करने के मामले को लेकर निंदा की तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वृद्ध पर झूठा चोरी का आरोप लगाकर अपहरण कर मारपीट की है। वृद्ध के साथ बेरहमी से पिटाई करने पर उसे नीमकाथाना कपिल अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया। मीणा समाज के लोगों ने शनिवार को नीमकाथाना पुलिस उपअधीक्षक को ज्ञापन सौंपा तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान इंद्रसिंह मीणा, ओमप्रकाश मीणा, कैलाश भराला, लालचंद नीमकाथाना, रतन मीणा, मोहरसिंह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।