दो सड़क हादसों में दो की मौत
सोमवार को होली के दिन दोपहर करीब दो बजे डोकन के पास इंदिरा कालोनी में बनी दुकान पर खड़े ट्रक में पाटन की ओर से आ रहे एक ट्रोले ने टक्कर मार दी जिससे ट्रक में काम कर रहे दुकानदार राजेश सैनी 35 निवासी बुजा की ढाणी तन माऊंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पाटन अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बुधवार को न्यौराना मोड़ के पास रायल्टी नाके पर रायल्टी की रसीद चैक करवाकर सडक पार कर रहे एक ट्रोला चालक मोरदा कोटपूतली निवासी सुभाष स्वामी 29 को पीछे से आ रही एक कैंटर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे पहले पाटन अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कोटपूतली रैफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रींगस | सड़क हादसे में घायल हुए युवक की चार दिन बाद जयपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत पर बुधवार को पत्थर मंडी बाजार के प्रतिष्ठान बंद रहे। पुलिस ने बताया कि सात मार्च को आत्माराम छात्रावास के सामने हुए सड़क हादसे में पंकज 41 पुत्र सुभाष चंद्र गोयल निवासी वार्ड नंबर 12 रींगस घायल हो गया था। जिसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जयपुर रैफर किया था। जयपुर में इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई।