पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होटल के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़े, शांतिभंग में दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीणमाता । रैवासा रोड स्थित होटल पिंकपर्ल के पास बुधवार रात बदमाशों ने उत्पात मचाया तथा भागते समय होटल पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। होटल संचालक बाबूलाल यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गुरुवार सुबह रानोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देवराज उर्फ नान्या गुर्जर व विनोद कुमावत को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि होटल संचालक बाबुलाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि दोवराज, विनोद व प्रमोद नाई पुत्र मूलचंद सभी निवासी रैवासा आते ही तीनों ने गले पर हाथ मारा उसी दौरान सीकर के कस्टमर खड़े थे उन्होंने उन्हे रोकने की कोशिश की लेकिन तीनों उनके साथ मारपीट की तथा होटल पर काम कर रहे बिहारी के साथ भी मारपीट की। भागते समय बदमाशों ने ईंट से होटल के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल के बाहर कार के शीशे तोड़े।
खबरें और भी हैं...