पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सालासर धाम रेल सुविधा अभियान को केंद्रीय मंत्री मेघवाल का समर्थन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सालासर धाम काे लक्ष्मणगढ़ हाेकर मुकुंदगढ़ तक रेल सेवाअाें से जाेड़ने के लिए शेखावाटी नागरिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अाैर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीकुमार लखाेटिया द्वारा चलाए जा रहे समर्थन पत्र संकलन अभियान को शनिवार काे केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने भी समर्थन दिया है। मेघवाल ने अपनी अाेर से पूरा सहयाेग देने का भराेसा दिलाया और रेल मंत्री से बात कर शीघ्र ही सर्वे टीम भेजने का प्रयास करने का अाश्वासन भी दिया। गाैरतलब है िक श्रीकुमार लखाेटिया ने रेल सेवाअाें से वंचित सालासर धाम काे लक्ष्मणगढ़ हाेते हुए मुकुंदगढ़ तक रेल लाइनें िबछाने की मांग के लिए अभियान शुरू िकया है। इसमें केन्द्र सरकार के मंत्रियाें, शेखावाटी के तीनाें सांसदाें के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियाें से अभियान के समर्थन के लिए अभिशंसा पत्र संकलन मुहिम के तहत अब तक केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा, जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र िसंह शेखावत, इस्पात मंत्री फग्गन िसंह कुलस्ते, संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के अलावा सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू सहित अन्य नेताअाें से िमलकर रेल मंत्री के नाम अभिशंसा पत्र प्राप्त कर चुके हैं। लखाेटिया ने बताया िक सालासर धाम सीकर एवं चूरू िजले की सीमा से लगता है तथा झुंझुनूं िजले के हजाराें श्रद्धालु अाते हैं, इसलिए तीनाें िजलाें के सांसदाें के सहयाेग से अभियान काे गति दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...