- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Chala News Rajasthan News When The Case Of Paxo Was Registered The Young Man Reached The Police Station After Consuming Poison Jhunjhunun Referred
पाॅक्सो का मामला दर्ज होने पर युवक जहर खाकर थाने पहुंचा, झुंझुनूं रैफर किया
सूरजगढ़ | पाॅक्सो एक्ट का मामला दर्ज होने से तनाव में अाए एक युवक ने शुक्रवार काे जहर खा लिया अौर पुलिस थाने पहुंच गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रैफर किया गया। एसएचओ सुरेंद्र मलिक ने बताया कि जीणी निवासी अशोक जाट के खिलाफ शुक्रवार सुबह पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद वह तनाव में आ गया। दोपहर में वह बाइक चला कर थाने आया और उसने पुलिस को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है क्योंकि उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस उसे तत्काल सीएचसी ले गई। वहां हालत गंभीर होने पर बीडीके अस्पताल झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। एसएचओ मलिक के मुताबिक पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाने वाली पीड़िता के घर सूरजगढ़ में अशोक का आना-जाना था। इस महिला ने अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
जहर खाने से पूर्व चाची का फोन आया तो उसे बताया
अशोक ने जहरीला पदार्थ खाने से पूर्व अपनी चाची को फोन पर इसकी जानकारी दी बताई। जीणी निवासी अशोक के चाचा सुरेश स्योराण ने बताया कि दोपहर में उसकी चाची संतोष ने फोन कर पूछा था कि अशोक तू कहां है। इस पर अशोक ने उसे बताया कि झूठे मुकदमे में फंसा कर उसे परेशान किया जा रहा है, जिससे तंग अाकर उसने जहर खा लिया है अौर थाने पहुंच गया है। चाची ने उसे जहर खाने के लिए मना भी किया लेकिन वह बोला कि उसने जहर खा लिया।