पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छुट्‌टी के दिन आज व कल बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवहन विभाग कार्यालय मार्च महीने में शनिवार व रविवार को भी खुलेंगे। आवेदक लर्निंग व स्थाई लाइसेंस बनवा सकेंगे। शुक्रवार को शनिवार के लिए लाइसेंस स्लॉट खोले गए, जो खुलने के महज एक घंटे में ही भर गए।

स्थाई लाइसेंस के लिए पांच स्लॉट में 210 व लर्निंग में 100 आवेदकों को अपॉइंटमेंट मिला। स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को करीब दो महीने से ज्यादा का इंतजार करना पड़ रहा है।

42 आवेदकों के लिए खोला स्लॉट भी फुल | स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर पांचवें महीने में टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद लाइसेंस को घर तक पहुंचने में 15 से 20 दिनों का समय लग जाता है। ऐसे में आवेदन करने के बाद आवेदक को स्थाई लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 70 दिन का इंतजार करना पड़ रहा था। लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग कार्यालय से 42 आवेदन का एक स्लॉट और खोला था।

खबरें और भी हैं...