पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रसीदपुरा प्याज मंडी के लिए करना हाेगा 1 साल इंतजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रसीदपुरा प्याज मंडी में काराेबार का इंतजार कर रहे किसानाें काे इस साल भी प्याज के सीजन में जिन्स विशिष्ठ श्रेणी की मंडी की सुविधा नहीं मिलेगी। शेखावाटी में जून माह तक प्याज का सीजन रहेगा अाैर विपणन विभाग के नियमानुसार बिना दुकानाें के निर्माण किए व्यापारियाें काे मंडी में काराेबार की अनुमति नहीं दी जाती है। मंडी में व्यापारियाें काे दुकानाें का निर्माण शुरु कराने के लिए भी दाे माह तक इंतजार करना पड़ेगा। मंडी समिति द्वारा फिलहाल भूखंड अावंटन के बाद अापत्ति मांगी गई है। व्यापारियाें की अापत्तियाें का निस्तारण हाेने के बाद अावंटन की सूचना राज्य सरकार काे अनुमाेदन के लिए भिजवाई जाएगी। अनुमाेदन प्रक्रिया के बाद ही मंडी समिति के द्वारा व्यापारियाें से भूखंडाें की राशि जमा करवाई जाएगी। मंडी सचिव देवेंद्र सिंह बारेठ का कहना है मंडी में दुकानाें का निर्माण कराने के लिए जल्द प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि सरकार से दुकानाें का निर्माण पूरा हाेने से पहले ही काराेबार की अनुमति मिली ताे प्याज की बिक्री भी शुरू करवा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...