पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News With The Help Of Crop In 1000 Hectares The Farmers Will Not Get A Single Penny Despite Depositing A Premium Of 30 Lakh Rupees

अाेलावृष्टि से 1000 हैक्टेयर में फसलाें में खराबा, किसानाें काे 30 लाख रुपए प्रीमियम जमा कराने के बावजूद नहीं मिलेगा एक पैसा मुअावजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सात दिन पहले जिले में हुई अाेलावृष्टि से एक हजार हैक्टेयर में खड़ी साढ़े चार कराेड़ रुपए की फसलें खराब हाे गई है। कृषि विभाग के प्रारंभिक अांकलन में श्रीमाधाेपुर, नीमकाथाना, खंडेला व दांतारामगढ़ तहसील क्षेत्र के 57 गांवाें में खराबा माना जा रहा है। रिपाेर्ट के अनुसार गेहूं, चना व सरसाें के साथ अन्य कई फसलें इसमें शामिल हैं। हालांकि मुअावजे का वास्तविक अांकलन राजस्व विभाग की रिपाेर्ट के अाधार पर ही हाेगा। इधर फसलाें में खराबे की भरपाई की उम्मीद कर रहे सात गांवाें काे छाेड़कर 50 गांवाें के किसानाें काे फसल कटाई के अाधार पर बीमा कंपनी व सरकार के अापदा प्रबंधन विभाग से मुअावजे का एक पैसा भी नहीं मिलेगा। फसल बीमा कंपनी किसानाें काे उपज अांकलन रिपाेर्ट के अाधार पर बीमा क्लैम जारी करेंगी। वहीं अापदा प्रबंधन विभाग 33 प्रतिशत से ज्यादा खराबा हाेने पर प्रति हैक्टेयर 13500 रुपए तक राहत पैकेज जारी करता है। जबकि रिपोर्ट के अनुसार, 50 गांवों में नुकसान 33 प्रतिशत से कम है। सरकार व किसानाें से खराबा क्षेत्र की फसलाें के लिए बीमा कंपनी द्वारा 30 लाख रुपए से ज्यादा का प्रीमियम भी वसूल किया जा चुका है। इधर अाेलावृष्टि के बाद 72 घंटे की अवधि में कृषि विभाग व बीमा कंपनी काे जिलेभर से 5588 किसानाें के द्वारा अाॅनलाइन व लिखित में फसलाें में खराबे की शिकायत की जा चुकी है। कृषि विभाग की प्रारंभिक अांकलन रिपाेर्ट में सबसे ज्यादा खराबा खंडेला इलाके के 20 गांवाें में सामने अाया है। कृषि उपनिदेशक शिवजी राम कटारिया का कहना है कि विभाग की प्रारंभिक अांकलन रिपाेर्ट उच्चाधिकारियाें काे भिजवाई जा चुकी है। कलेक्टर ने किसानाें से प्राप्त शिकायताें के अाधार पर संबंधित गांवाें में संयुक्त सर्वे के अादेश जारी किए हैं।

ये है कृषि विभाग की प्रारंभिक अांकलन रिपाेर्ट


सीकर व दांतारामगढ़ : डांसराेली 5-10, प्रेमपुरा 20-25, कैरिया 20-25, राजपुरा 20-25, केशव का बास 5-7, कांकरा 20-25, शिवसिंहपुरा 20-25, विजयपुरा 20-25, हरिपुरा 20-25, हिंडाला का बास 20-25, गाेपीनाथपुरा 20-25, करणीपुरा, करड़20-25, बाल्यावास 20-25, मेई 20-25, राजनपुरा 20-25, धाेलासरी में 15 प्रतिशत तक खराबा माना है।

नीमकाथाना : मावंडा कला 10-20, नाथाकी नांगल 10-20, जाटाला 10-20, बिनयालानगर 10-15, श्यामनगर 10-15, मांकड़ी 15-20, चक चारावास 10-15, चला की ढाणी 15-20, मंडाेली 10-15, प्रीतमपुरी इलाके में 10 से15 प्रतिशत तक खराबा माना है।

श्रीमाधाेपुर : चाेमू पुराेहितान 10-15, लापुवा 10-15, तपिपल्या 10-15, काेटड़ी धायलान 10-15, भारणी 10, हांसपुर 7-12, कंचनपुर 5-10, कल्याणपुरा 5, मऊ 10-20, काेटड़ी सिमारला 10-15 प्रतिशत तक खराबा माना है।

खंडेला : ठीकरिया 25-30, शाहपुरा 20-25, मलिकपुर 30-35, ज्ञानपुरा 30 -35, गिरधारी सिंह का बास 30-35, रामदास का बास 15-20, लाडपुर 10-15, कांसरड़ा 30-35, रानीपुरा 30-35, बिजयपुरा 30-35, बावड़ी 25-30, साैथलिया 20-25, सामाेता का बास 30-35, कावंट 15-25, लाहवाड़ा 15-25, भादवाड़ी में 10 से 15 प्रतिशत तक खराबा माना है।

ये है खंडेला के सात गांव जिनमें कृषि विभाग ने माना है 30 से 35 प्रतिशत नुकसान

गांव गेहूं सरसाें चना अन्य नुकसान

मलिकपुर 65 110 60 90 30-35%

ज्ञानपुरा 118 65 10 90 30-35%

गिरधारी सिंह 30 18 15 20 30-35% का बास

कांसरड़ा 5 25 10 48 30-35%

राणीपुरा 35 8 4 8 30-35%

विजयपुरा 35 14 12 110 30-35%

जानिये तहसीलवार बुअाई रकबा एवं खराबा

तहसील प्रभावित बुअाई रकबा खराबा अांकलन गांव प्रति है. प्रति है.

दांतारामगढ 17 1214 172

नीमकाथाना 10 2352 738

श्रीमाधाेपुर 10 5518 2955

खंडेला 20 9189 3408

खाेला गांव में अाेलावृष्टि एवं तेज हवा के कारण गेहूं की फसल पसर गई।

बुर्जा की ढाणी में ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुई फसल को देखते किसान अाेमप्रकाश स्वामी।

तहसीलवार शिकायत

कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी काे किसानाें के द्वारा 72 घंटे के दाैरान अाेलावृष्टि से फसलाें में खराब की 5588 शिकायत की है।

तहसील बीमा कृषि विभाग कंपनी के काॅलसेंटर

श्रीमाधाेपुर 2476 33

सीकर 0 224

खंडेला 936 48

नीमकाथाना 21 3

रामगढ़ सेठान 0 4

दांतारामगढ़ 388 1244

धाेद 2 21

लक्षमगढ़ 49 0

फतेहपुर 134 2
खबरें और भी हैं...