पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमकाथाना | कुरबड़ा के पास बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की शिनाख्त जीलो निवासी 30 वर्षीय सुमित्रा के रूप में हुई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कपिल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के मुताबिक मृतका दोपहर को फुलेरा- रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी के आगे कूद गई। वह सुबह बेटे का उपचार करवाने आई थी। दोपहर को बेटे से छिपकर महिला ट्रेन के आगे कूद गई। लोगों ने जीआरपी को हादसे की सूचना दी। इलाका कोतवाली क्षेत्र का होने से पोस्टमार्टम कोतवाली पुलिस ने करवाया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
खबरें और भी हैं...