पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने कब्जा हटाने आई पुलिस पर पेट्रोल से भरी बोतल-पत्थर फेंके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव सलेदीपुरा के एक खेत में जबरन घुसकर कब्जा करने वाली सातों महिलाओं ने कब्जा हटवाने आए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की व पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी। पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने के कारण सातों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से सातों महिलाओं को जेल भेज दिया।

थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि खेत मालिक बाबूलाल सैनी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में कुछ महिलाएं कब्जा करने की नीयत से खेत में घुसकर सीमेंट के ब्लॉकों से गुमटी बना रही हैं जब मैने महिलाओं को रोका तब में उन्होंने उसकेे साथ मारपीट करने लगी। मैं वहां से जान बचाकर भागा। इस पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। महिला कांस्टेबलों द्वारा महिलाओं को रोकने की कोशिश की गई तो आरोपी महिलाओं ने महिला कांस्टेबल से कहा कि खेत उनकाा है, बाबूलाल तो जबरदस्ती अपना हक जता रहा है। इसके बाद पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और महिला कांस्टेबलों के साथ हाथापाई करने लगी और पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी तथा माचिस की तीली दिखाने लगी। पुलिस ने महिलाओं से माचिस छीन कर समझाने की कोशिश की लेकिन महिलाएं पुलिस की एक भी नहीं सुनी। पुलिस ने महिलाओं को राजकार्य में बाधा पहुंचाने के कारण गिरफ्तार कर सातों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सातों महिलाओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दे दिया।

खबरें और भी हैं...