फूलों से बालाजी का शृंगार किया दंगल में पहलवानों ने लगाए दांवपेंच
बस स्टैंड के समीप स्थित लालदास बालाजी मंदिर मैदान में दो दिवसीय बालाजी मेला के प्रथम दिन गुरुवार को सुबह बालाजी दर्शनों के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर प्रतिनिधि संत भोमदास महाराज ने बताया कि मेला समिति कार्यकर्ताओं ने रंगबिरंगे फूलों से हनुमानजी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया। दूरदराज से आए भक्त आराध्य के दर्शन कर खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। कुश्ती दंगल में पहलवानों के दांवपंेच लगाए।
बालाजी मेले के कुश्ती दंगल में दाव पेंज लगाते पहलवान।