दाे काराें की भिड़ंत में जिला परिषद के लिपिक की माैत
शहर के राेड नंबर तीन पर दाे काराें की अामने-सामने की भिड़ंत में जिला परिषद के लिपिक की माैत हाे गई। पुलिस के मुताबिक समसपुर निवासी अनूप चाहर (34) पुत्र मूलचंद चाहर मंगलवार शाम धुलंडी के दिन कार से अपने गांव जा रहा था। राेड नंबर तीन पर पशु अस्पताल के पास सामने से अा रही कार से उनकी कार की भिड़ंत हाे गई। हादसे में अनूप चाहर घायल हाे गया। अनूप चाहर काे पहले नजदीक के निजी अस्पताल लेकर अाए। वहां से उन्हें रैफर किया गया। सीकर में अनूप चाहर ने दम ताेड़ दिया। बुधवार सुबह बीडीके अस्पताल में पाेस्टमार्टम के बाद शव काे गांव लाया गया। बाद अंतिम संस्कार हुअा। अनूप चाहर के पिता मूलचंद भी शिक्षक थे। पिता की माैत के बाद वे अनुकंपा नियुक्ति पर जिला परिषद में लिपिक के पद पर लगे थे।
अनूप चाहर