- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News 106 Candidates In The Fray For Sarpanch In 12 Panchayats Of Shivganj Tomorrow
शिवगंज की 12 पंचायतों में चुनाव कल सरपंच के लिए 106 प्रत्याशी मैदान में
पंचायत समिति शिवगंज की 12 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंचों के लिए चुनाव रविवार को होंगे। इसके लिए शनिवार को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण सिरोही में होगा और इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी। इन 12 पंचायतों में सरपंच पद के लिए 106 उम्मीदवार चुनाव मैदान है। इन पंचायतों में 127 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिसमें १ नामांकन खारीज हो गया था एवं 20 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए थे। ग्राम पंचायत रोवाड़ा में सरपंच पद के सबसे अधिक 16 उम्मीदवार मैदान में है, जबकि सबसे कम 3 उम्मीदवार ग्राम पंचायत अंदोर में चुनाव लड़ रहे है। वहीं इन 12 ग्राम पंचायतों में कुल 236 वार्ड है, जिसमें 374 उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र भरे थे। दूसरे दिन 49 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लेने एवं 10 नामांकन पत्र खारीज होने पर कुल 315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे है एवं ग्राम पंचायत जोगापुरा में 7, उथमण में 2, अंदोर में 2, मनादर में 9, पोसालिया में 2, औडा में 10, रूखाड़ा में 3, आलपा में 2, नारादरा में 7 वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए है। कुल 44 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुए है। शेष रहे 92 वार्डों में अब 315 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।
रोवाड़ा में सबसे अधिक 16 उम्मीदवार, ओड़ा में सबसे कम 3
{पंचायत उथमण : अजितसिंह, कानसिंह, गजेंद्रसिंह, भीखसिंह, जितेंद्रसिंह, देवाराम, नरपतसिंह, पीराराम, भरत कुमार, मगाराम, महेंद्रसिंह, मांगीलाल, मोहनलाल, वारसिंह व श्रीपालसिंह।
{ग्राम पंचायत आलपा : में गणेशराम, जब्बरसिंह, जवानमल, जीवाराम, नारायणलाल, महावीरसिंह, लादाराम व विक्रम कुमार।
{ग्राम पंचायत जोगापुरा : अर्जुनसिंह, घीसुलाल, साहिलसिंह, जेताराम, दुर्गेंद्रसिंह, परबतसिंह, मनोहरसिंह, शंकरसिंह व शंभुसिंह।
{ग्राम पंचायत रोवाड़ा : ईश्वरसिंह, केसरसिंह, चंदनसिंह, छोगाराम, जवानाराम, दशरथसिंह, धनाराम, नाथुसिंह, नारायणलाल, परबतसिंह, पोपटलाल, महेंद्र, महेंद्र कुमार मीणा, रामसिंह व विक्रम कुमार।
{ग्राम पंचायत मनादर : जगाल कुंवर, राधा देवी, रूकमणी देवी व सुमित्रा देवी।
{ग्राम पंचायत कैलाशनगर : अमराराम, कैलाश कुमार, तेजाराम, पनाराम, प्रतापराम, रतनलाल व लक्ष्मण कुमार।
{ग्राम पंचायत पोसालिया : उगम देवी, कनिया देवी, गुलाब कुंवर, नीशा, ममता देवी व रेखा कुंवर।
{ग्राम पंचायत नारादरा : अमृतलाल, किशन दास, दुर्गाराम, रगाराम, राजुराम, लीलाराम व वेलाराम।
{ग्राम पंचायत औड़ा : चुन्नीलाल, छगनलाल, दिनेश कुमार, भागरराम, रतनलाल, रताराम व लालसिंह।
{ग्राम पंचायत अंदोर : जगाल कुंवर, मोहन कुंवर व रमिला।
{ग्राम पंचायत केसरपुरा : अमृती देवी, गणेश कुमार, देवेंद्र कुमार, नरपत मीणा, नारायणलाल, नींबाराम, प्रकाश कुमार, प्रकाश मीणा, रमेश कुमार, रूपाराम, संजयपाल व सुरेश कुमार।
{ग्राम पंचायत रूखाड़ा : ओबाराम, गुरगाराम, तेजाराम, नींबाराम, लच्छाराम, वजाराम, लच्छाराम, शांति बाई, सदाराम व सुरेश कुमार।
92 वार्डपंचों के लिए 315 उम्मीदवार मैदान में, 44 हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित
44 वार्ड पंच चुने गए निर्विरोध
{जोगापुरा : वार्ड 1 से गणेशराम, वार्ड 3 से कैलाश कुमार, वार्ड 4 से धर्माराम, 5 से तुलसी, वार्ड 6 से जोराराम, 7 से पप्पुराम, 8 से संतोषी, उथमण में वार्ड 5 से देवी बाई, 6 से जितेंद्रसिंह।
{ अंदोर : वार्ड 2 से अमीया देवी, 9 से गेरकी देवी।
{ मनादर : वार्ड 1 से परू कुमारी, 3 से फुलाराम, 4 से मोतीलाल, 5 से मंजू देवी, 9 से मुकेश कुमार, 10 से जदा देवी, 11 से ज्योती देवी, 14 से अर्जुनसिंह, 15 से कुई देवी।
{ पोसालिया : वार्ड 10 से अंसी, 11 से राजेंद्र कुमार।
{ औड़ा : वार्ड 2 से चतरू, 3 से हंजा बाई, 4 से विक्रम कुमार, 5 से नंदा कुंवर, 7 से साहिलसिंह, 8 से फलु देवी, 9 से उशपाल कुंवर, 10 से सोमा राम, 11 से रेशम कुंवर, 12 से केराराम।
{ रूखाड़ा : वार्ड 4 से धनाराम, 5 से हरीराम, 7 से नीरमा देवी।
{ आलपा : वार्ड 2 से रंजन देवी, 4 से नारायणलाल।
{ नारादरा : वार्ड 1 से हंसाराम, 2 से पंचम कुंवर, 3 से बलवंतसिंह, 7 से एवन कुंवर, 9 से लीला कुंवर, 10 से सुन्नी बाई व 11 से रमेश कुमार।