पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirohi News Rajasthan News 13th Annual Fair Of Hanuman Temple In Bharaja

भारजा में हनुमान मंदिर का 13वां वार्षिक मेला भरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निकाली शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ किया

समीपवर्ती भारजा गांव में शुक्रवार को हनुमान मंदिर का 13 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार रात को सुंदरकांड समिति सिरोही की ओर से संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को सवेरे पंडितों के सानिध्य में दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके सुबह हनुमान मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव के बस स्टैंड, सावलाजी मंदिर, रामदेव मंदिर, मैन बाजार होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद हनुमानजी की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें ग्रामीणों समेत हनुमान भक्तों ने भाग लिया।

रोहिड़ा. भारजा गांव में हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई।
खबरें और भी हैं...