- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News 3164 Applications For Lot Abu The Highest Lottery For The Allocation Of 154 Liquor Shops
154 शराब दुकानों के आवंटन के लिए निकाली लॉटरी सबसे ज्यादा माउंट आबू के लिए आए 3164 आवेदन
जिले में आबकारी विभाग ने जिले के 132 ग्रुप की 154 दुकानों के आवंटन के लिए कलेक्टर भगवती प्रसाद, एसपी कल्याण मल मीणा, जिला आबकारी अधिकारी और एएसपी हर्ष रतनू एसडीएम की अगुवाई में लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों के लिए जिले के अलावा दूसरे जिले व राज्यों के ठेकेदारों ने आवेदन किए। इसमें सबसे अधिक माउंटआबू के लिए 3164 आवेदन किए गए थे। इसके बाद आबूरोड के 1549 आवेदन, मंडार के लिए 388, सिरोही के लिए 264 तथा शिवगंज के लिए 157 आवेदन किए गए। इनमें जिले की सबसे अधिक महंगी दुकान आबूरोड के भांवरी की रही जिसकी कीमत 2 करोड, 82 लाख, 37 हजार 519 रुपए है। जबकि सबसे सस्ती दुकान आबूरोड के चनार की जिसकी कीमत 5 लाख 84 हजार 550 रुपए की है। सुबह 8 बजे से पूर्व ही आवेदक सामुदायिक भवन पहुंचने शुरु हो गए थे। लॉटरी की शुरुआत अंग्रेजी शराब की दुकानों से गई, तथा बाद में देसी शराब की दुकानों की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान आवेदकों के बैठने के लिए सामुदायिक भवन के हॉल के साथ ही सामने तंबू में कुर्सियां की व्यवस्था की गई। आबकारी विभाग की लॉटरी के दौरान आवेदकों परेशानी का ध्यान रखते हुए तीन बत्ती चौराहा से पुलिस लाइन के सामने से होते हुए रामपुर मार्ग के मोड तक का रास्ता बंद कर दिया गया।
कलेक्टर व एसपी की मौजूदगी में शराब दुकानों की लॉटरी निकाली।