- Hindi News
- National
- Posaliya News Rajasthan News 78 Candidates In 12 Panchayats Of Shivganj Lakhpati Eight Have Nothing
शिवगंज की 12 पंचायतों में 78 उम्मीदवार लखपति, आठ के नाम कुछ भी नहीं
पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में रविवार को शिवगंज पंचायत समिति की 12 ग्राम पंचायतों सरपंचों व वार्ड पंचों के लिए चुनाव होंगे। इन 12 पंचायतों में सरपंच के 106 उम्म्मीदवार एवं 92 वार्ड पंचों के लिए 315 उम्मीदवार मैदान में है। चुनाव के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पर मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। 12 पंचायतों में चुनाव के लिए 59 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिनमें 51017 मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे।
इन चुनाव में सरपंच के 78 उम्मीदवार लखपति है, जिसमें 6 उम्मीदवारों तो ऐसे है जिनकी संपति 50 लाख से अधिक है। वहीं 8 उम्मीदवार ऐसे भी है जिनके खुद के नाम कोई संपत्ति नहीं है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए 7 जोनल मजिस्टे्रट, 3 एरिया मजिस्ट्रेट व 7 मोबाइल दलों को लगवाया है एवं सभी मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा,जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान होने के तुरंत बाद ही मतगणना प्रारंभ की जाएगी। जिला मुख्यालय के अरविंद पैवेलियन परिसर में शनिवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर रवाना किया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद, एसपी कल्याणमल मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई व उप जिला निर्वाचन अधिकारी रिछपालसिंह ने मतदान दलों के अधिकारियो को निर्वाचन आयोग के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फैक्ट फाइल
12
वार्डपंचों के लिए
315
सरपंचों के लिए
106
पंचायतीराज चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंची केंद्रों पर
उम्मीदवार मैदान में
उम्मीदवार मैदान में
और इनके नाम कुछ भी नहीं
आलपा में जब्बरसिंह पुत्र जयसिंह, जोगापुरा में मनोहरसिंह पुत्र रामसिंह, रोवाड़ा में नारायणलाल पुत्र मांगीलाल, कैलाशनगर में कैलाश कुमार पुत्र तलसाराम, लक्ष्मण कुमार पुत्र भगाराम, पोसालिया में कनिया देवी दुजाराम, नारादरा में वेलाराम पुत्र कस्तूराराम, केसरपुरा ग्राम पंचायत में नरपत मीणा पुत्र पूनाराम के नाम संपत्ति शून्य है।
28 किसान भी उम्मीदवार : ग्राम पंचायतों के चुनाव में सरपंच पद के लिए 28 किसान, 10 व्यापारी, 12 प्राइवेट जोब, 10 ग्रहणी भी सम्मिलित है। उम्मीदवारों में एम-कॉम 1, बी-कॉम 1, बीए 9, एमए 4, बीसीए 1, दसवीं 14, बारहवीं 14, आठवीं उत्तीर्ण 25 उम्मीदवार है। इसके अलावा ड्राईवर, मजदूर वर्ग के उम्मीदवार भी शामिल है।
सबसे ज्यादा 9 केंद्र कैलाशनगर में बनाए
ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 59 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है, जिस पर 51017 मतदाता अपना मताधिकार का उपयोग करेंगे। ग्राम पंचायत मनादर, कैलाशनगर, नारादरा, औड़ा, अंदोर, रूखाड़ा, उथमण, केसरपुरा, पोसालिया,जोगापुरा, रोवाड़ा, आल्पा ग्राम पंचायत में चुनाव हांगे। 59 मतदान केंद्रों में ग्राम पंचायत मनादर में 7, कैलाशनगर में 9, नारादरा में 4, औड़ा में 6, अंदोर में 3, रूखड़ा में 3, उथमण मेंं 3, केसरपुरा में 6, पोसालिया में 6, जोगापुरा में 4, रोवाड़ा में 5, आल्पा में 3 मतदान केंद्र बनाए गए है।
सबसे ज्यादा रमीला के पास 84.40 लाख, सबसे कम अजितसिंह के पास 3 हजार रुपए की संपत्ति
उथमण पंचायत में कानसिंह पुत्र सूरसिंह के 80.60 लाख, वारसिंह पुत्र वचनसिंह के 55.56 लाख, आलपा के नारायणलाल पुत्र भरताराम के 77.60 लाख, जोगापुरा के ईश्वरसिंह पुत्र अचलसिंह के 55 लाख, अंदोर में रमीला प|ी रमेश कुमार के 84.40 लाख, रुखाड़ा में सदाराम पुत्र भूराराम के 50 लाख की संपति है। साथ ही उथमण पंचायत में गजेंद्रसिंह के 29.11 लाख, छगनसिंह के 27.86 लाख, मगाराम के 32 लाख, मोहनलाल के 34.90 लाख, श्रीपालसिंह के 31.59 लाख, रोवाड़ा में छोगाराम के 35.05 लाख, परबतसिंह के 27 लाख, कैलाशनगर में तेजाराम के 22.15 लाख, पूनाराम 47.45 लाख, औड़ा में भागरराम के 33.93 लाख, केसरपुरा में गणेशराम के 49.95 लाख, रुखाड़ा में लच्छाराम 34.10 लाख की संपति है। जबकि उथमण में अजितसिंह ने 3000 रुपए की संपत्ति है।
शांति व्यवस्था के लिए मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी
ग्राम पंचायतों में रविवार को होने वाले 12 सरपंच व 92 वार्ड पंचों के चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर छाया-पानी, फर्नीचर, रोशनी समेत सभी व्यवस्थाएं कर दी गई है। निष्पक्ष मतदान एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए है। क्षेत्र में 7 जोनल मजिस्टे्रट, 3 एरिया मजिस्ट्रेट व 7 मोबाइल दलों को लगाया है एवं सभी मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई है। -भागीरथराम चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी, शिवगंज
मतदाता
करेंगे मतदान
51017**
मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
59**
92
शिवगंज. पंचायतीराज चुनाव को लेकर 12 ग्राम पंचायातों में होने वाले मतदान के लिए केंद्रों पर शनिवार शाम को पोलिंग पार्टिंग पहुंची।
शिवगंज में होने वाले सरपंच व पंचों के चुनाव के लिए मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर रवाना किया गया।