जुआ खेलते 3 पकड़े साढ़े 9 हजार रु. जब्त
शिवगंज | पुलिस ने ताश से जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9700 रुपए बरामद किए है। पुलिस के अनुसार छीपावास मोहल्ला स्थित सार्वजनिक चबूतरा पर शाम करीब 5 बजे जुआ खेलने की सूचना पर हैड कांस्टेबल नरपतसिंह, कांस्टेबल चंद्रसिंह, दिनेश मांजू, गुरुचरणसिंह, टेकाराम, अनोप कुमार पहुंचे, जहां लतीफ पुत्र सरदार खां, शेर माेहम्मद पुत्र भंवरू खां व मोहम्मद इरफान खां पुत्र जमाल खां जुआ खेलते मिले।