- Hindi News
- National
- Abu Road News Rajasthan News Acacia Bushes Caught Fire At Rico Growth Center
रीको ग्रोथ सेंटर में बबूल की झाड़ियों में लगी आग
आबूरोड | रीको पुलिस थानान्तर्गत ग्रोथ सेंटर में गुरुवार रात को अंग्रेजी बबूल की झाडिय़ों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर रीको पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल कांतिलाल अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने की कवायद शुरु की। इसके बाद नगरपालिका व गैल फायरब्रिगेड को सूचना देकर बुलवाया गया। दोनों फायरब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।