- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Anniversary Of Dandi Yatra Celebrated Across The District Rally Organized
जिलेभर में मनाई डांडी यात्रा की वर्षगांठ, निकाली रैली
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन की श्रृंखला में गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत पाड़ीव गांव के राउमावि में प्रभात फेरी व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजेंद्र सांखला व सरपंच देशाराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विकास अधिकारी रानू इंकिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भबूतमल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आनंदराज आर्य, राउमावि पाड़ीव के प्रधानाचार्य, महात्मा गांधी राउमावि पुराना भवन सिरोही, वरिष्ठ अध्यापक दिलीप शर्मा, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, व राउमावि पाड़ीव व महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक पुराना भवन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जयंती वर्ष के तहत आबूरोड में हुए कार्यक्रम
आबूरोड | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय माध्यमिक विद्यालय आकराभट्टा से एसडीएम डॉ. रविंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके कार्यक्रम सह-सहसंयोजक सुरेंद्र छाबडा, नगर अध्यक्ष अमीत जोशी, अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये की प्रस्तुति बालको व कार्मिकों ने दी। एसडीएम ने दांडी यात्रा के महत्व एवं महात्मा गांधी की ओर से बताए रास्तें पर चलने का आव्हान किया। इसके बाद शांति मार्च रैली आकरा भट्टा से शांति कुंज तक निकाली गई। इस मौके यूआईटी सचिव कुशल कोठारी, तहसीलदार दिनेश आचार्य, विकास अधिकारी शैलेंद्र जोशी, एक्सईएन डिस्कॉम रणजीत मारु, सीबीओ दलपतराज पुरोहित, बीसीएमओ डॉ. गोतम मोरारका, एईएन हेमंत गोयल आदि मौजूद थे।
आज होगा गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता
एसडीएम हंसमुख कुमार ने बताया कि 13 मार्च को गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक महात्मा गांधी राउमावि पुराना भवन सिरोही में, 14 मार्च को नुक्कड नाटक एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राउमावि मांकरोडा में, 15 मार्च को चित्रकला व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता सवेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जावाल में, 16 मार्च को निबंध व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता सवेरे 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक राउमावि मेरमांडवाड़ा में, 17 मार्च को भाषण, काव्य, कविता प्रतियोगिता सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राउमावि वराड़ा में एवं 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमीनार समापन दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक अजीत विद्या मंदिर सिरोही में होगी।
150वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सिरोही. महात्मा गांधी की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पाड़ीव में रैली निकाली।