- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Best Student And Speaker In College In 1981 100 Attendance In Vis Now Lodha Becomes Best Legislator
1981 में रहे श्रेष्ठ स्टूडेंट व कॉलेज में वक्ता, विस में 100% उपस्थिति, अब लोढ़ा बने सर्वश्रेष्ठ विधायक
सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा को शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ विधायक 2020 के अवार्ड से नवाजा गया। यह पहली बार होगा जब सिरोही से किसी विधायक को यह खिताब मिला है। विधायक संयम लोढ़ा इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शून्यकाल, ध्यान आकर्षण, बिल विधेयक समेत अलग-अलग सत्रों में जनहित के मुद्दे उठाए। आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के लिए आदिवासी विकास कल्याण बोर्ड का गठन करने के साथ ही राजस्था-गुजरात नर्मदा पानी का मुद्दा और जवाई पुनर्भरण जैसे मुद्दे भी विधानसभा में उठाए। इतना ही नहीं उनकी उपस्थिति भी विधानसभा में 100 प्रतिशत रही। विधायक संयम लोढा ने उन मापदंडों पर खरे उतरे ओर चयन के लिए गठित समिति ने उनका चयन किया। शुक्रवार को सदन की चयन समिति की ओर से उन्हें सर्वे श्रेष्ठ विधायक 2020 के अवार्ड से नवाजा गया। गौरतलब है कि विधायक संयम लोढ़ा पहली बार 1998 से 2003 व 2003 से 2008 तक कांग्रेस पार्टी से विधायक बनेद्ध इसके बाद इन चुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़ा और इसके बाद भी जीते। विधानसभा में कार्यवाहक स्पीकर के रूप मे एवं मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्व विद्यालय के प्रबंधक बोर्ड मे भी काम करने का अवसर मिला।
मराठवाड़ा िववि में मिला बेस्ट ओरेटर का अवार्ड, शिवगंज स्कूल में रहे बेस्ट स्टूडेंट
संयम लोढा ने 1980-81 मे शिवगंज स्कूल में बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड मिला। 1985-87 में जोधपुर यूनिवर्सिटी, 1986 मे जयपुर यूनिवर्सिटी और 1987 में मराठवाडा यूनिवर्सिटी में बेस्ट ओरेटर यानि सर्वश्रेष्ठ वक्ता के अवार्ड से नवाजा गया।