पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abu Road News Rajasthan News Bhakhar Baba39s Fair In Upalagarh Women Of Garasia Society Perform Jawara Dance For Good Harvest

उपलागढ़ में भाखर बाबा का भरा मेला : गरासिया समाज की महिलाओं ने अच्छी फसल के लिए किया ज्वारा नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आबूरोड तहसील के भाखर अंचल के उपलागढ़ गांव में बुधवार को भाखर बाबा का सालाना मेला पारम्परिक रीतिरीवाज के अनुसार धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें आसपास के गंावों के लोग शामिल हुए।

मेले में गरासिया समाज की महिलाओं ने सिर पर ज्वारा रखकर अच्छी फसलों की कामना के साथ ज्वारा नृत्य किया। समाज के लोगों की मान्यता है कि भाखर बाबा मेले में ज्वारा नृत्य करने से अच्छी फसल होती है। मेले में बाबा नृत्य, रायण नृत्य, घोड़ा, नृत्य, बांसुरी वादन व स्वांग आदि कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। मेले को लेकर सवेरे से ही दूर-दूर के गांवों के से पारम्परिक वेशभूषा से सजे गरासिया समाज के महिला-पुरुषों का यहां पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया मेला स्थल पर लोगों की भीड़भाड़ बढ़ती रही। शाम होते ही मेला स्थल पर समूहों में नाच गाकर खुशियों का इजहार करते नजर आए। इस मौके उपलागढ़ ग्राम पंचायत सरपंच भावनाराम गरासिया, आबूरोड पंचायत समिति के पूर्व प्रधान अणदाराम गरासिया, पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, मोरथला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अमराराम गरासिया, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कमलेश रावल, हीरसिंह, जीवाराम, फूलचंद व पूसाराम मौजूद थे।

आबूरोड. भाखर बाबा के मेले में महिलाओं ने ज्वारा नृत्य किया।
खबरें और भी हैं...