भीम आर्मी पदाधिकारियों नेसीएम के नाम दिया ज्ञापन
सिरोही | भीम आर्मी सिरोही के पदाधिकारियों ने 12 मार्च को सुमेरपुर के खिवांदी गांव में हुई मारपीट के विरोध में जिलाध्यक्ष मोतीलाल हीरागर के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा तथा कार्रवाई की मांग की। इस मौके सरगरा समाज से गोपाल दाना, लक्ष्मण, आदाराम सरगरा, शंकर गोयल, एमएल मारू, जैसा राम समेत भीम आर्मी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
सिरोही. कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंच भीम आर्मी के पदाधिकारी।