- Hindi News
- National
- Abu Road News Rajasthan News Bike Rider Dies Due To Collision With School Bus
स्कूल की बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फोरलेन पर सरगामाता वीर बावसी मोड पर एक निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार हीराराम पुत्र कालू रेबारी निवासी केर हाल अंबाजी गुजरात ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके काका नवाराम(45) पुत्र नेतीजी रेबारी निवासी केर सिरोही में किसी कार्य में जाने के लिए वह व उसका भाई पीराराम व उसके काका नवाराम तीनों अलग-अलग बाइक पर अंबाजी से रामपुरा सिरोही जा रहे थे। इस दौरान उसके काका नवाराम की बाइक को सरगामाता वीर बावसी थान के कट के पास एक निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसके काका की मौके पर ही मौत हो गई। बस का चालक वाहन को भगाकर आबूरोड की ले गया। सूचना पर सरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आबूरोड के केसरगंज में दो एक्टिवा टकराई, पांच लोग घायल
आबूरोड. शहर के केसरगंज क्षेत्र में पेट्रोल पम्प के पास गत देर रात को दो एक्टिवा की टक्कर हो गई। इसमें पांच जने घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ इधर से गुजर रहे वाहनचालकों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल एक युवक को रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। समाचार लिखे जाने तक यह मामला किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में दर्ज नहीं करवाया गया है।