- Hindi News
- National
- Sirohi News Rajasthan News Brahmin Mahasabha39s Women39s Meeting For The Annual Session In Jaipur
जयपुर में वार्षिक अधिवेशन को लेकरब्राह्मण महासभा की महिलाओं की बैठक
महिला दिवस एवं होली स्नेह मिलन के तहत राज. ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की बैठक जिला अध्यक्ष प्रिया त्रिवेदी के नेतृत्व में बड़ी ब्रह्मपुरी में आयोजित हुई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ का वार्षिक अधिवेशन इसी मांह 22 तारीख को जयपुर के परशुराम भवन सेक्टर 4 विद्याधर नगर में होगा, जिसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रिया त्रिवेदी ने बताया कि इस सम्मेलन में पूरे राजस्थान से 400 ब्राह्मण महिला प्रतिनिधि शामिल होगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सरदारशहर विधायक एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित भंवर लाल जी शर्मा होंगे। त्रिवेदी ने बताया कि इस महिला सम्मेलन में ब्राह्मण हितों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस मौके ब्राह्मणी नाम से एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है, जिसमें 110 प्रदेश पदाधिकारियों, 41 जिला अध्यक्षों का सचित्र परिचय होगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में भारती दवे, मित्तल त्रिवेदी, तारा पुरोहित, ईशा त्रिवेदी, कुसुमलता पुरोहित, कोमल त्रिवेदी, मीना वोहरा, डिंपल त्रिवेदी मौजूद रहेंगे। जिला अध्यक्ष ने सभी सदस्य बहनों को अधिवेशन से संबंधित अपनी जिम्मेदारियां निभाने का निवेदन किया।
सिरोही. ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई।